यूपी के प्राइमरी शिक्षकों की सैलरी को लेकर खुशखबरी, सभी को प्रोन्नत वेतनमान देने की तैयारी
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 25 -- UP Primary School Teacher Salary News: उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब सभी पात्र शिक्षकों को अब प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। अभी तक 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही इसका लाभ दिया जाता है। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन इस पर जल्द अपनी मुहर लगाएगा। इससे सभी शिक्षकों को राहत मिलेगी। अभी शिक्षकों को 10 साल की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान दिया जाता है। उसके अगले 12 साल की संतोषजनक सेवा पूरी होने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है । यह प्रोन्नत वेतनमान सिर्फ 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही मिलता है । ऐसे में सभी शिक्षकों को लाभ देने की मांग की जा रही है। अब उनकी यह मांग जल्द पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.