यूपी के प्रत्येक बस अड्डे पर ओडीओपी के लिए अलग से स्टाल आवंटित होंगे: दयाशंकर सिंह
लखनऊ, अप्रैल 13 -- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक बस अड्डे पर ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) के लिए अलग से स्टाल आवंटित किए जाएं। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। परिवहन मंत्री सोमवार को गोमती नगर स्थित निजी होटल में आयोजित 'एमएसएमई व्यापार शिखर सम्मेलन एवं उद्यम रत्न अवार्ड-2026 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक शक्ति का आधार यहां का उद्यमी और व्यापारी वर्ग है। परिवहन मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और नीतिगत सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापार के लिए बेहतरीन माहौल है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 40 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.