नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिवाली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के पौने दो करोड़ से अधिक परिवारों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोक भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के लिए लोगों के खाते में पैसे भेजेंगे। इस योजना के तहत राज्य के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। उज्ज्वला योजना के प्रत्येक लाभार्थी परिवार को यूपी सरकार ने दिवाली और होली पर एक-एक सिलेंडर देने का वादा किया है। फिलहाल प्रति सिलेंडर केंद्र सरकार 335.40 और राज्य सरकार द्वारा Rs.648.55 तक की सब्सिडी दे रही है। इस प्रकार, जिन लाभार्थियों ने दिवाली के अवसर पर अपना एलपीजी सिलेंडर रिफिल क...