लखनऊ, जनवरी 15 -- यूपी में सर्दी का सितम जारी है। मकर संक्रांति पर दिन में धूप निकली लेकिन मौसम में नमी बरकरार रही है। तेज हवाओं ने भी गलन बढ़ाई। जिसको देखते हुए पांच जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। बदायूं, बरेली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। डीएम ने 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया है। 18 जनवरी को रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश है। इस हिसाब से अब सीधे सोमवार को स्कूल खुलेंगे। पीलीभीत में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 17 जनवरी तक बढ़ाई गई है। डीएम के इस आदेश को बीएसए ने सभी स्कूलों को भेज दिया है। जिसमें कहा गया है कि आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 17 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगीपीलीभीत में भी दो दिन की छुट्टी पीलीभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.