लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताराष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली इनोवेशन व बेस्ट प्रैक्टिसेज लागू करने वाले शिक्षाधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यूपी के चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।पुरस्कार के लिए सोनभद्र के बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, कौशांबी के बीएसए डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, कन्नौज के बीएसए संदीप कुमार, गौतमबुद्ध नगर के बीईओ मोहम्मद राशिद, रामपुर की बीईओ बबिता सिंह, हरदोई के बीईओ डा. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज के बीईओ क्षमा शंकर पांडेय और वाराणसी के बीईओ संजय कुमार यादव शामिल हैं।चयनित किए गए इन शिक्षाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों व ब्लॉक स्तर पर नव प्रयोग व स...