अलीगढ़, अप्रैल 22 -- Aligarh News: यूपी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। केंद्र सरकार ने अलीगढ़ की शेखा झील को रामसर स्थल घोषित कर दिया है। शेखा झील अब प्रदेश में 12वीं और देश में 99वां स्थल बन गया है। इससे प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बनेगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आवास है। इनमें बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न बतखें शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पारिस्थितिकी तंत्र बहाली मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत आर्द्रभूमि और पक्षियों सहित जानवरों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.