मोतिहारी, जून 1 -- तुरकौलिया,निसं। पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है। इस कड़ी में एसपी स्वर्ण प्रभात ने उत्तर प्रदेश के दो फरार स्प्रिट सप्लायरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही उनकी पहचान के लिए पुलिस ने दोनों की तस्वीर भी जारी कर दी है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और उत्तर प्रदेश के जलालपुर थाना के नेहोरा डेरवा गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पहचान बतानेवाले को मिलेगा 50 हजार इनाम दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती की का...