यूपी के दो श्रद्धालुओं को बचाया
रिषिकेष, जुलाई 4 -- त्रिवेणी घाट पर गंगा में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सकुशल बचा लिया। पूछताछ में श्रद्धालुओं की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण निवासी जामो, अमेठी, यूपी और 40 वर्षीय राजीव निवासी चदनकोट, धामपुर, बिजनौर, यूपी के रूप में हुई। निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि यह घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच की हैं। रेस्क्यू टीम हरिश गुसाईं, गौरव सिंह, बलबीर चौहान, रजत तोमर, संदीप शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.