लखीसराय, जनवरी 16 -- लखीसराय। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने बुधवार को बड़हिया थाना क्षेत्र से यूपी के तीन समेत पांच शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि यूपी के सिद्धार्थनगर निवासी अभिषेक कुमार, गोरखपुर निवासी दिलीप कुमार और शिव कुमार, पटना जिला के मोकामा निवासी विजय महतो एवं रमेश महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.