बरेली, जनवरी 6 -- School Closed: यूपी में भयंकर सर्दी देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश तीन जिलों में जारी किया गया है। बरेली में डीएम के निर्देशों के अनुपालन में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगाई गई है, वे नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही जिन विद्यालयों में मतदान बूथ ...