मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन पर पुलिस ने तीन ट्रकों पर लदे 80 मवेशियों के साथ उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 22 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर वाहन के जांच के दौरान फकुली चेकपोस्ट पर पुलिस ने मवेशी लदे तीन ट्रकों को रोका। पुलिस ने तीनों ट्रकों से 32 भैंस और 28 उनके बच्चे बरामद किए। किशनगंज होकर इन मवेशियों को बांग्लादेश भेजा जाना था।एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानि ने बातया कि तीनों ट्रकों में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। इस कारण कई मेवशी चोटिल भी हो गए। इसमें आधा दर्जन की स्थिति बेहद खराब है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए। गिरफ्तार पशु तस्करों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मलिहाबाद थाना इलाके के प्रिंस यादव,...