यूपी के डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा के साथ की दरिंदगी, हॉस्पिटल के ओटी में नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप
नई दिल्ली, मई 21 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। बीकेटी के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने गुरुवार दोपहर नशीला इंजेक्शन लगाकर 12वीं की छात्रा से रेप किया। छात्रा को तेज बुखार था वह ट्यूब डालने के बहाने नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गया था। बदहवास हालत में ओटी से बाहर निकली छात्रा ने डॉक्टर की हरकत के बारे में बताया तब उन्हें जानकारी हुई। आक्रोशित परिवारीजनों ने जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। आरोपी डॉ. मूल रूप से सीतापुर जनपद के तम्बौर का रहने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीड़िता थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है, परिजनों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.