मोतिहारी, फरवरी 9 -- चकिया। चकिया थाना क्षेत्र के मनिछपरा वार्ड नंबर चार स्थित लीची बागान में उत्तरप्रदेश के एक ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा (42) पिता सुरेश चंद शर्मा बताया जाता है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि उक्त चालक दो दिन पहले दरभंगा जिले से अपने ट्रक पर मक्का लोड कर निकला था। रविवार की सुबह ट्रक को मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी कर ट्रक में उपचालक को छोड़कर निकल गया। जिसका शव पुलिस ने लीची बागान से जब्त किया। कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। उपचालक के अनुसार मक्का लोड कर निकलने के बाद किसी बात को लेकर चालक का इसकी पत्नी से लगातार फोन पर झंझट हो रहा था। जिसके बाद वह रास्ते में गाड़ी खड़ी कर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.