यूपी के जिलों में होने जा रहा ये काम, नियमों के उल्लंघन पर होगा ऐक्शन, सभी डीएम को निर्देश जारी
लखनऊ, जुलाई 13 -- UP Government: स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों में अब 'स्पेशल सेल' बनाया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन सेल के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी कराएं। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यह सेल नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़े ठोस अपशिष्ट उत्पादकों के विरुद्ध जल एवं विद्युत आपूर्ति बंद करने जैसी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भी जारी करेगा। मुख्य सचिव ने ये बात सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों से कही। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। सभी विभाग उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.