विशेष संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने की कवायद में जुटी है। भाजपा अब उत्तर प्रदेश के हर जिले में पर्यवेक्षक भेजने जा रही है। इनकी सूची फाइनल हो चुकी है। पहले तैयार सूची में कुछ बदलाव किए गए हैं। पर्यवेक्षक खुद को आवंटित जिलों में जाएंगे। मार्च के पहले सप्ताह में ही उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपनी होगी। इनकी रिपोर्ट पर भाजपा सभी जिलों के पदाधिकारी बनाएगी। भाजपा ने प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों में बांट रखा है। अब तक 94 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन जिला इकाइयों का गठन अभी नहीं हुआ है। इन इकाइयों में बहुत से नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। इस उम्मीद में वे अपने स्तर पर तैयारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.