रायबरेली, अगस्त 11 -- यूपी के रायबरेली जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक की ओर से 19 सड़कों के नवनिर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 29 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली इन सड़कों पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही तीन स्थानों पर नए छोटे पुल का निर्माण भी कराया जाएगा। इन सेतुओं पर करीब 3.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होंगे। सड़कों और सेतुओं के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जिले में 29 किलोमीटर की लंबाई वाली 19 सड़कों के निर्माण की रूपरेखा बनाई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा तीन नए लघुसेतु बनवाने के लिए भी साढ़े तीन करोड़ की यो...