नई दिल्ली, जनवरी 20 -- योगी सरकार प्रदेश के छोटे शहरों यानी प्रदेश के 200 नगर पालिका परिषदों को महिलाओं के लिए और भी अधिक सुरक्षित बनाने जा रही है। इन शहरों को सेफ सिटी बनाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरत के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों के साथ ही सभी प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर विकास विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-26 के बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है और जरूरत के आधार पर बाद में इस बजट को और बढ़ाया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश के शहरों में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर रही है। स्मार्ट सिटी योजना में पहले चरण में नगर निगम वाले शहरों को सेफ सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा चुका है। दूसर...