यूपी के छात्रों को योगी सरकार की सौगात, तीन गुना बढ़ा इंटर्नशिप स्टाइपेंड, कैबिनेट से प्रस्ताव पर मुहर
नई दिल्ली, मई 18 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के हक में एक और बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के पशु चिकित्सा (Veterinary) विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कैबिनेट ने इन छात्रों को मिलने वाले मासिक इंटर्नशिप भत्ते (Stipend) को सीधे तीन गुना बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब इंटर्नशिप कर रहे भावी पशु चिकित्सकों को हर महीने मिलने वाले 4,000 के स्थान पर 12,000 रुपए मिलेंगे।इन तीन बड़े विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पशु चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.