लखनऊ, जनवरी 15 -- यूपी में सर्दी का सितम जारी है। मकर संक्रांति पर दिन में धूप निकली लेकिन मौसम में नमी बरकरार रही है। तेज हवाओं ने भी गलन बढ़ाई। जिसको देखते हुए छह जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। बदायूं, बिजनौर, बरेली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। डीएम ने दो दिन के लिए स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। अब आठवीं तक के स्कूलों 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। 18 जनवरी को रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश है। इस हिसाब से अब सीधे सोमवार को स्कूल खुलेंगे। बिजनौर में केवल शुक्रवार को ही आठवीं के स्कूल बंद रखे जाएंगे। डीएम के इस आदेश को बीएसए ने सभी स्कूलों को भेज दिया है। जिसमें कहा गया है कि आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 17 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर सख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.