यूपी के छह जिलों को जोड़ेगा सिक्स लेन सर्कुलर एक्सप्रेसवे, SCR की परियोजना पर आज लगेगी मुहर
विजय वर्मा लखनऊ, मई 20 -- यूपी में राजधानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए तैयार की गई 'राज्य राजधानी माला' परियोजना अब यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल हो गई है। यह छह लेन का सर्कुलर एक्सप्रेसवे लखनऊ के साथ बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई और सीतापुर को जोड़ते हुए पूरे क्षेत्र को एक बड़ी आर्थिक इकाई में बदलने का काम करेगा। परियोजना को ब्राउनफील्ड मॉडल पर विकसित किया जाएगा, यानी मौजूदा सड़कों को चौड़ा और आधुनिक बनाकर एक्सप्रेसवे का स्वरूप दिया जाएगा। लखनऊ के साथ इन शहरों के ट्रैफिक दबाव को कम करने की तैयारी : योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करना है। अभी आसपास के जिलों से आने वाला भारी ट्रैफिक सीधे लखनऊ से होकर गुजरता है। जिससे प्रमुख मार्गों पर जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.