अल्मोड़ा, मार्च 16 -- अल्मोड़ा। धारानौला चौराहे के पास दो युवकों ने यूपी निवासी चालक के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मामला कुछ दिनों पुराना है। यूपी के बहेड़ी गुड़बारा निवासी पीड़ित ने तहरीर दी थी। कहना था वह धारानौला तिराहे के पास खड़ा था। इस दौरान राहुल बिष्ट और रवि बिष्ट नामक युवक विवाद करने लगे। उसके वाहन की चाबी छीन ली। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ि ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ने की मांग की है। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...