शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- शाहजहांपुर। प्रयागराज, उन्नाव, बहराइच और रायबरेली में पहचान बना चुकी काले आलू की खेती अब शाहजहांपुर जिले तक पहुंच गई है। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मानी जाने वाली यह उन्नत किस्म पारंपरिक आलू की तुलना में अलग बाजार बना रही है। किसानों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है और जिले में इसे फसल विविधीकरण के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत प्रयागराज के मंसूरपुर गांव से हुई। इसके बाद उन्नाव के गंगादासपुर में रायबरेली से बीज लाकर उत्पादन शुरू हुआ। बहराइच और रायबरेली में भी मुख्य रूप से कुफरी नीलकंठ प्रजाति उगाई जा रही है। अब शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने इसकी खेती शुरू की है। सामान्य आलू की तुलना में इसमें एंथोसाइनिन अधिक और ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.