गोंडा, मार्च 23 -- यूपी में देवीपाटन मंडल के गोंडा-बहराइच समेत चार जिलों के लोगों के लिए राहत की खबर है। लाखों का सफर और आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना 2025-26 के तहत योगी सरकार ने देवीपाटन मंडल में 18 लघु पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन स्तर से सभी पुलों के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इन पुलों के निर्माण को लेकर 42 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि शासन के स्तर से स्वीकृत की जा चुकी है। इनमें गोंडा जिले में पांच और बलरामपुर में चार इसके अलावा बहराइच में सात व श्रावस्ती में दो पुल बनाए जाएंगे। इससे लाखों ग्रामीणों के मार्ग सुगम होगा। योगी सरकार ने बुधवार को देवीपाटन मंडल के लिए 18 लघु पुलों की स्वीकृति प्रदान की है। गोंडा, बलरामपुर व बहराइच के अलावा दो पुल श्रावस्ती में भी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.