छपरा, जून 13 -- फोटो- 16 मांझी शिव शक्ति मन्दिर में शनिवार को पूजा अर्चना करते अपने पैतृक आवास मांझी के गोबरही टोला पहुंचे यूपी के गृह सचिव दीपक सिंह मांझी । उत्तर प्रदेश के गृह सचिव दीपक सिंह शनिवार को अपने पैतृक गांव मांझी स्थित गोबरही टोला पहुंचे। करीब एक घंटे के निजी दौरे पर आए श्री सिंह परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर वापस लखनऊ लौट गए, लेकिन सारण जिला प्रशासन को उनके आगमन की जानकारी तक नहीं लग सकी।

शिव शक्ति धाम मंदिर में दर्शन लगभग एक दशक बाद अपने पैतृक आवास पहुंचे श्री सिंह ने गांव स्थित प्रसिद्ध शिव शक्ति धाम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के संयोजक विजय सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह, शिक्षक त्रिगुणा सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा सोनू सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आमी...