यूपी के गांवों में भारी बिजली कटौती, 18 घंटे आपूर्ति भी मुश्किल, इस वजह से बढ़ रहा संकट
लखनऊ, सितम्बर 14 -- यूपी में एक तरफ मानसून की मेहरबानी से ग्रामीण इलाकों के लोग गदगद हैं। दूसरी तरफ बिजली संकट ने परेशान कर रखा है। भारी बिजली कटौती हो रही है। रोस्टर के अनुसार 18 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कटौती के पीछे भी मानसून यानी बारिश ही है। बरसात के मौसम में राज्य में कोयले की कमी हो गई है। कोयला कम होने और कोयला गीला हो जाने की वजह से कई तापीय परियोजनाएं बंद करनी पड़ी हैं। इससे बिजली की उपलब्धता में कमी आई है और गांवों में बिजली कटौती की जा रही है। यूपी लोड डिस्पैच सेंटर (यूपीएसएलडीसी) ने भी स्वीकार किया है कि गांवों में रोस्टर के मुताबिक 18 घंटे की बिजली उपलब्ध नहीं करवाई जा पा रही है। उपभोक्ता परिषद का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ग्राणीण बिजली संकट है।कटौती के साथ फाल्ट कर रहा परेशान बीते कुछ दिनों से ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.