भभुआ, मार्च 20 -- डेहरी से बालू लाद सुल्तानपुर जा रहा ट्रेलर गिट्टी लदे ट्रक से टकराया सड़क पर गिरते ही खलासी के सिर पर चढ़ गया ट्रक का टायर मोहनियां, एक संवाददाता। दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली सिक्सलेन पर गुरुवार की रात दुर्घटना में जहां यूपी के खलासी की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बंगावा निवासी 32 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घायल चालक घायल 30 वर्षीय संजय वर्मा भी बंगावा गांव का ही निवासी है। दरअसल, गुरुवार की रात 2:00 बजे सनी और संजय डेहरी से ट्रेलर पर बालू लोडकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे। वह जैसे ही पुराना चेकपोस्ट के पास पहुंचे, आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक के चालक ने अपनी गाड़ी में अचानक ब्रेक...