यूपी के खंडहर हॉस्टल फिर होंगे रोशन; पुनर्जीवन का रास्ता साफ, छात्रों को मिलेंगी कई सहूलियतें
मेरठ, जून 13 -- UP Government: यूपी के एडेड-राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रयुक्त नहीं होने से खंडहर में तब्दील हो रहे हॉस्टल फिर से रोशन हो सकेंगे। कॉलेज अब ऐसे हॉस्टल को शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयुक्त कर सकेंगे। इन हॉस्टल में रोजगारपरक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित होंगे। शैक्षिक कार्यों के साथ-साथ प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी ऐसे हॉस्टल को सही करते हुए चलाए जा सकेंगे। इससे छात्रों को भी कई सहूलियतें मिलेंगी। छात्रों का अभाव और मैनेजमेंट कारणों से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में अधिकांश हॉस्टल वर्षों पहले बंद हो चुके हैं। ये हॉस्टल फिलहाल खंडहर स्थिति में पहुंच चुके हैं। उपयोग बदलने की छूट से इन हॉस्टल के फिर से पुनर्जीवित होने की उम्मीद है। प्रदेश के एडेड-राजकीय कॉलेजों में अधिकांश में हॉस्टल मौजूद थे। 90 के दशक तक ये हॉस्टल छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.