यूपी के कोल्ड स्टोरों के लिए अमोनिया गैस की कोई कमी नहीं- दिनेश प्रताप सिंह
लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि यूपी के कोल्ड स्टोरों के लिए अमोनिया गैस की कोई कमीं नहीं होगी। शुक्रवार को सरकारी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री सिंह ने कहा कि खाड़ी युद्ध के कारण बीते सप्ताह जब शीतगृहों को अमोनिया मिलने में दिक्कतें होने लगी तो राज्य सरकार ने इस संज्ञान में लेकर केन्द्र सरकार को पत्र भेजा। उस समय प्रदेश के अधिकतर शीतगृहों में उर्वरक कम्पनियों द्वारा अमोनिया गैस की आपूर्ति रोक दी गई थी, जिससे प्रदेश के 2357 शीतगृहों में भंडारित लगभग 150 लाख मीट्रिक टन आलू के खराब होने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।श्री सिंह ने कहा कि इस संकट के समय पर समाधान न होने से करोड़ों किसानों और हजारों संचालकों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती। चूंकि आलू शीघ्र खराब हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.