संवाददाता, नवम्बर 23 -- यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से घायल दूसरे बेटे को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ताजपुर सरियावां गांव निवासी सपा नेता और पूर्व प्रधान मोअज्जम उर्फ गुड्डू से पड़ोस के ही तनवीर आदि से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार रात करीब 9:00 बजे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट होने लगी। इसी दौरान तनवीर, उसके भाई सोहराब आदि ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ साहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.