यूपी के किसान का कमाल, गोबर गैस से चला दिए इंजन, बाइक और ट्रैक्टर
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सुहेल खान, कानपुर। औरैया के एक किसान ने गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की राह खोज ली है। उसने गोबर गैस को इस हद तक शुद्ध करने की तकनीक विकसित कर ली कि उससे इंजन और वाहन दोनों चलते हैं। यह सिस्टम किसानों के लिए बचत का जरिया बन रहा है। गोबर गैस के करोड़ों की लागत वाले बड़े औद्योगिक प्लांट तो बहुत हैं, लेकिन छोटे प्लांट बनाने का नवाचार गांवों की तस्वीर बदल सकता है। कटघरा ब्रह्मनाथ गांव के कवीन्द्र सिंह ने तीन-तीन घनमीटर के दो छोटे प्लांट लगाकर अपनी पांच भैंसों के गोबर से बायोगैस तैयार की और उसी से बोरवेल का इंजन लगातार करीब 10 घंटे तक चलाया। इसमें एक कुंतल गोबर से बनी करीब 20 किलो गैस खर्च हुई। केवल चार प्रतिशत ही डीजल लगा। डीजल पर निर्भरता घटाने की यह कोशिश अब उनके स्टार्टअप का आधार बन चुकी है। ग्रेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.