लखनऊ, मार्च 3 -- UP NEWS: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए इस बार की होली बेहद खास और खुशियों भरी साबित हुई है। तकनीकी बाधाओं के कारण वेतन रुकने की आशंकाओं के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद सोमवार को प्रदेश के लाखों परिवारों के बैंक खातों में फरवरी माह का वेतन और पेंशन क्रेडिट हो गई। वित्त विभाग की इस सक्रियता से उन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, जो सोमवार को बैंक अवकाश होने के कारण वित्तीय संकट की आशंका जता रहे थे।तकनीकी बाधाओं ने बढ़ाई थी चिंता दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार को देखते हुए फरवरी माह का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही जारी करने के आदेश दिए थे। सरकार की मंशा थी कि कर्मचारी समय रहते त्योहार की खरीदारी कर सकें। हालांकि, अंतिम समय में कुछ तकनीकी वज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.