आरा, दिसम्बर 17 -- -आरा कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया -आरोपित गाजीपुर जिले के रजेदपुर देहाती गांव का आरा, संवाददाता। करीब एक हजार लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी के मामले में आरा सिविल कोर्ट ने बुधवार को एक धंधेबाज को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। द्वितीय उत्पाद अनन्य विशेष न्यायाधीश घनश्याम सिंह ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिला क्षेत्र के कोतवाली थानान्तर्गत रजेदपुर देहाती गांव निवासी ज्योति राज को उक्त सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन की ओर से उत्पाद अनन्य विशेष लोक अभियोजक जुगेश्वर प्रसाद उर्फ हीरा ने बहस की थी। उत्पाद विभाग के एपीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 16 नवंबर 2024 को सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के निर्देश पर आरा उत्पाद सदर थाने के तत्कालीन मद्य निषेध के सहायक सब इंस्पेक्टर रवी...