यूपी के कई इलाकों में सोने के संकेत, सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं संभावित क्षेत्र
सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। मध्य प्रदेश से सटे सोनभद्र के सीमावर्ती इलाकों में सोने की संभावनाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोगिंद्रा के धुर्वाह क्षेत्र से मध्य प्रदेश की सीमा तक फैली गुड़रदह पहाड़ी के आसपास भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणों में स्वर्ण खनिजीकरण के संकेत मिलने की बात सामने आई है। मध्य प्रदेश क्षेत्र में सोने के खनन को लेकर गतिविधियां बढ़ने के बाद पहाड़ी के पूर्वी हिस्से में पड़ने वाले उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी भविष्य में खनन की संभावना को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) तथा खान मंत्रालय के उपलब्ध अभिलेखों में सोनभद्र के कई क्षेत्रों में सोने की खोज और भूवैज्ञानिक अध्ययन का उल्लेख है। इनमें सोना पहाड़ी, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.