लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताटीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के आवाहन पर यूपी के एक लाख से अधिक शिक्षक शनिवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विरोध करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि जब 27 जुलाई 2011 को टीईटी लागू की गई तो उससे पूर्व भर्ती हुए अध्यापकों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है।टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा कहते हैं कि यूपी के 1.86 लाख शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें टीईटी पास करना होगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को देखते हुए कानून बनाकर शिक्षकों को इससे राहत दिलाए। पूरे देश भर से लाखों शिक्षक शनिवार को होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। यूपी के भी एक लाख शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांग को मुखर ढंग से उठाएंगे। 27 ...