लखनऊ, अप्रैल 6 -- IAS Resigns: आईएएस रिंकू के बाद यूपी के एक और आईएएस अफसर ने इस्तीफा दे दिया। आईएएस रजनीश चंद्र के इस्तीफे की खबर से सनसनी फैल गई। रजनीश चंद्र इसी साल दिसंबर में रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने इस्तीफा भेजकर सरकार से 30 अप्रैल से वीआरएस मांगा है। उन्होंने पीसीएस अधिकारी के रूप में सेवा शुरू की थी। मौजूद समय में रजनीश चंद्र ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात हैं। नियुक्ति विभाग को भेजे गए इस्तीफे की वजह रजनीश चंद्र ने निजी कारण बताए हैं। लखीमपुर खीरी के रहने वाले रजनीश चंद्र 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 1966 में हुआ था। रजनीश ने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसी दौरान रजनीश ने सिविल सर्विस की तैयारी भी शुरू कर दी। जिसका उन्हें फल भी मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीश का पीसीएस में चयन हो गया। इस दौर...