यूपी के एक और शहर में सड़क पर उतरे जेन अल्फा, महिलाएं भी साथ; जमकर नारेबाजी
संवाददाता, अगस्त 16 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी आंदोलन के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से जेन जी और जेन अल्फा के सड़क पर उतरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब उत्तर प्रदेश में जेन अल्फा के नशे के खिलाफ सड़क पर उतरने की खबर है। जेन अल्फा के साथ इस आंदोलन में महिलाएं भी हैं। रविवार को बच्चों और महिलाओं ने मिलकर मेरठ के सरधना थाने पर प्रदर्शन किया और पुलिस से नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने की मांग की। जेन अल्फा और महिलाओं के प्रदर्शन के बााद पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेन अल्फा कहलाने वाले 12-13 साल के इन बच्चों ने आरोप लगाया कि सरधना क्षेत्र के मोहल्ला खेवान में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को खेवान मोहल्ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.