संवाददाता, मार्च 3 -- UP News: पिछले साल दिसम्बर महीने में ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई थी। यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर क्षेत्र में स्थित एक टोल प्लाजा पर एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के सीसीटीवी कैमरों से प्रेमी जोड़ों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जैसे ही कहीं कोई आपत्तिजनक हरकत दिखती, फुटेज रिकॉर्ड कर ली जाती और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया जाता। अब यूपी के बागपत से टोल प्लाजा पर कैमरे के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यहां बालैनी टोल प्लाजा के पास हबीबपुर नंगला गांव वाले रास्ते के नजदीक बने महिला शौचालय में टोलकर्मियों द्वारा कैमरे लगाकर वाहनों का टोल काटा जा रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो रहा है। हालांकि 'ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.