संवाददाता, मार्च 25 -- Collections of 786 Number Currency Notes: अनोखी चीजों के संग्रह का शौक लोगों में हमेशा से रहा है। कोई डाक टिकट जमा करता है तो कोई पुराने सिक्कों और नोटों को संजोकर रखता है। पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मोहम्मद उमर खां का शौक भी ऐसा ही है, लेकिन उनका कलेक्शन बेहद खास और अनोखा है। उनके पास भारत ही नहीं बल्कि कई देशों की ऐसी करेंसी मौजूद है, जिन पर 786 नंबर अंकित है। अनोखे संग्रह के चलते उन्हें दुबई और इराक में प्रदर्शनी लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस्लाम धर्म में 786 नंबर को मुबारक माना जाता है। पूरनपुर के मस्जिद अल-खरजा के अध्यक्ष मोहम्मद उमर खां लगभग 40 वर्षों से 786 नंबर के नोट और सिक्कों का संग्रह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से ऐसे नोट और सिक्के जुटाए हैं, जिन पर 786 अंकित है। उनक...