लखनऊ, मई 4 -- श्रेयंत महंतेशा, पार्थिव नल्लागुंडला, माधव दाधीच और हर्ष मारवाहा ने आईटीएफ जूनियर जे 30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के क्वालीफायर राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक एकल के मुख्य ड्रा के लिए क्वालिफाई कर लिया। बालिका एकल में भारत की शाजफा वानिया, मानवी राठ, पूर्वी पटवा और ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी ने अपने मैच जीतकर मुख्य ड्रा का टिकट कटाया। यूपीटीए व केसरी स्पोर्ट्स की देखरेख में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट में यूपी के अभिउदय सिंह मुख्य ड्रा में जगह बनाने से चूक गए। दूसरी ओर मुख्य ड्रा में बालक एकल में यूपी के ऋषि यादव और मेहर सिंह खोसला और बालिकाओं में आशी शमसेरी और आइरा को वाइल्ड कार्ड इंट्री मिली है। गोमती नगर विजयंत खंड स्थित टेनिस एरिना में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए क्वालीफायर मुकाबलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.