संवाददाता, मार्च 4 -- रायबरेली के डलमऊ में होली के दिन कभी यहां के राजा की हत्या कर दी गई थी। आज भी यहां के लोग होली का त्योहार नहीं मनाते हैं। डलमऊ में होली के दिन शोक मनाया जाता है। होली के दिन ही जौनपुर के शासक इब्राहिम शाह शर्की ने राजा डालदेव की भाइयों समेत हत्या कर दी थी। 12वीं सदी में मुस्लिम शासकों के आतंक से भारशिव राजाओं की शासकी व्यवस्था प्रभावित हुई। यहां तक कि हरदोई के राजा हरदेव को मुस्लिम शासकों ने पराजित किया था। इसके बाद जबरन भारशिव समुदाय को मुस्लिम बनाने का अभियान छेड़ दिया। मुस्लिम शासकों का यह धार्मिक दमन 13वीं सदी तक चलता रहा। 14वीं सदी के अंतिम वर्षों में भारशिव फिर संगठित हुए और उन्होंने अपनी शक्ति बढ़ाई। लेखक मदन मोहन मिश्रा की पुस्तक 'भूला जनपद बिखरा इतिहास' में भी भारशिव का जिक्र किया गया है। 15वीं सदी आते-आते भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.