वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 29 -- गोरखनाथ इलाके में स्थित घर से दोस्त के बुलाने पर निकली किशोरी से होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व स्पा में भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार को शहर के स्थित अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान बुधवार को शहर के 30 से अधिक सेंटरों को लाइसेंस न होने के आधार पर बंद कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने आने वाले दिनों में जिलेभर में इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है। साथ ही कार्रवाई किए जाने वाले सेटरों की नियमित निगरानी भी की जाएगी। उधर, पुलिस ने बुधवार को बड़हलगंज में भी होटल मालिकों के साथ बैठक कर नियमों के पालन की चेतावनी दी। दरअसल, गोरखनाथ इलाके की 13 वर्षीय किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए एक किशोर से हो गई थी। उसके कहने पर ही किशोरी ने 10 जनवरी को घर छोड़ दिया। दो...