यूपी के इस शहर में होगा बुलडोजर एक्शन, जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 19 -- यूपी के बरेली शहर में सड़कों, नालों और नगर निगम की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को देर शाम नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपत्ति और अतिक्रमण विभाग की बैठक हुई। इसमें सीएम ग्रिड फेस-3 और फेस-4 समेत अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने और नियमानुसार कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि एकता नगर बीडीए कॉलोनी में गली निर्माण की समीक्षा के दौरान सामने आया कि बीडीए अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई नौ मीटर दर्ज है,लेकिन भवन स्वामियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद मौके पर सड़क महज चार से पांच मीटर रह गई है। अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सड़क को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.