वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 8 -- यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने चर्च रोड ग्वालटोली में मजलिस व बैठक के बाद लिया। ईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे जाने के बाद विरोध स्वरूप यह फैसला लिया गया है। मजलिस व बैठक के दौरान कहा गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु थे। उनकी शहादत के बाद शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। रमज़ान के पाक महीने में जिस तरह से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर सुप्रीम लीडर और मासूम स्कूली बच्चों की जान ली है, उसकी अमन पसंद लोग निंदा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाथरूम गए तो ठीक थे... आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.