वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 18 -- मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए आवास एवं विकास परिषद की तरफ से अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए दुकानों और कॉम्पलेक्स पर लाल निशान लगाकर चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। लाल निशान को लेकर व्यापारी 'लाल' होने लगे हैं। व्यापारियों ने परिषद अधिकारियों को लाल निशान लगाने से मना कर दिया है। परिषद अधिकारियों ने पुलिस की मदद मांगी है। पुलिस कप्तान को पत्र भी भेजा है। डीएम से भी परिषद अधिकारी जल्द मिलने जाने की तैयारी में हैं। 15 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जानी है। सेंट्रल मार्केट मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को परिषद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बाकी बचे सभी अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त करने के आदेश देते ह...