नवनीत शर्मा, जुलाई 10 -- गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यूपी के मेरठमें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की असाध्य रोगी कल्याण निधि बड़ी राहत बनकर उभरी है। अब राशन कार्ड धारक मरीजों को हार्ट, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का लाखों रुपये तक का इलाज सरकारी खर्च पर निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज इस योजना के तहत 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से दर्जनों मरीजों का सफल उपचार करा चुका है। योजना के तहत उन मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका परिवार इलाज का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। राशन कार्ड के आधार पर आवेदन करने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन आवश्यक अनुमति लेकर मरीजों का उपचार कराता है। यह भी पढ़ें- यूपी का पहला बैरियर लेस टोल प्लाजा होगा यह एक्सप्रेस-वे, 13 जुलाई को उद्...