यूपी के इस शहर में महंगी होगी प्रॉपर्टी, 25 अगस्त से लागू होंगे नए सर्किल रेट
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 12 -- बरेली में जमीन और मकानों के सर्किल रेट में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई संशोधित मूल्यांकन दर सूची में अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन की मौजूदा दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। कुछ स्थानों पर इससे अधिक बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है। अभी ये दरें अंतिम नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। बरेली सदर प्रथम क्षेत्र में अकृषक भूमि की दरों में उपयोगिता के आधार पर शून्य से 20 प्रतिशत, कृषि भूमि में शून्य से 12 प्रतिशत और वाणिज्यिक एकल भूमि में औसतन 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। उप निबन्धक सदर प्रथम बरेली के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत वर्णित एकल से भिन्न वाणिज्यिक भवनों के कॉम्प्लेक्स दर में सभी राजस्व ग्राम / मोहल्ला में औसतन 5 प्रतिशत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.