यूपी के इस शहर में मकान बनाना छोड़ें मरम्मत भी भारी, सीमेंट-सरिया, बिजली सामान 30 प्रतिशत महंगे
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निर्माण सामग्री के रेट में गिरावट नहीं आ रही है। निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नया घर बनाना तो दूर दीपावली को लेकर मरम्मत कराना भी मुश्किल हो गया है। सीमेंट, बालू, बदरपुर, केमिकल, पेंट, पुट्टी, पीओपी के रेट इतनी अधिक हो गए हैं कि लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। सामग्री के साथ श्रमिकों के रेट भी बढ़ गए हैं। पिछले चार माह से निर्माण के रेट में उतार चढ़ाव चल रहा है। रेट गिरते एक दो रुपये हैं तो बढ़ते हैं सीधे 10 रुपये। सरिया दो माह पहले 55 से 56 रुपये किलो थी। वर्तमान में सरिया 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। टाटा की सरिया 10 रुपये और महंगी है। झांसी से आने वाला बदरपुर बारीक मिल नहीं रहा है। जहां पर मिल रहा उसके भाव 95 रुपये फीट चल रहे हैं जो कि कभी 75 से 80 रुपये फीट था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.