विशाल शर्मा, जुलाई 12 -- मोहब्बत की नगरी आगरा को दगाबाज दोस्त बदनाम कर रहे हैं। पिछले छह माह में 15 युवतियों की शादी टूटी है। इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं वे युवक हैं जिन्हें वे अपना सबसे अच्छा दोस्त समझती थीं। यह दोस्ती प्यार में भी बदली थी, लेकिन रिश्ते में नहीं बदल सकी। 10 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमों की विवेचना में पुलिस ने पाया कि एक भी मामले में युवकों ने चोरी छिपे कोई फोटो नहीं लिया था। सभी फोटो और वीडियो युवतियों की मर्जी से बने थे। दो दिन पहले ताजगंज निवासी एक युवती डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के सामने पेश हुई। उन्हें बताया कि वर्ष 2022 में प्रयागराज निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। युवक ने उसे धोखा दिया था। युवक की शादी हो चुकी है। उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। परिजनों ने दिल्ली में रिश्ता तय किया था। 10 ज...