यूपी के इस शहर में दिल दहला देने वाली वारदात, घर के अंदर मिले परिवार के चार सदस्यों के शव
मुजफ्फरनगर। संवाददाता, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले हैं। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरवट मदनिया कॉलोनी में हुई घटना से सनसनी फैली हुई है। माना जा रहा है कि चारों ने एक साथ आत्महत्या की है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि आत्महत्या क्यों की गई है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। कमरे के भीतर पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.