यूपी के इस शहर में तेंदुए की दहशत! कहीं युवक पर हमला, कहीं गांव में घुसा
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 25 -- यूपी के महाराजगंज में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। तेंदुए के हमले में अब एक कारोबारी घायल हो गया। अलग-अलग इलाकों में तेंदुए के आने से दहशत फैली हुई है। निचलौल रेंज के चरभरिया चौराहे पर बुधवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे युवकों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई। उसके साथी तथा वहां पहुंचे एक अन्य युवक ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में चला गया। दोनों ने घायल युवक को बाइक से ही निचलौल सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। कलनही खुर्द निवासी किशन साहनी की डोमा चौराहे पर दुकान है। बुधवार की रात में तकरीबन 8 बजे किशन ने दुकान बंद कर दी। उसके गांव का ही सूरज मद्धेशिया दुकान पर पहुंचा था। किशन ने उसे बाइक पर बैठा लिया और दोनों घर के लिए चल दिए। बाइक लेकर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.